ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टीवी शो ‘बिग बॉस-17’ की धमाकेदार शुरुआत, प्रतिभागियों के नाम आए सामने

लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन आ गया है। यह शो पिछले कई दिनों से काफी चर्चा में था। फैंस इस बात को लेकर भी उत्सुक थे कि इसमें कौन-कौन से प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। हाल ही में सलमान खान के शो का प्रीमियर हुआ, जिसके बाद 17वें सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं।

इस साल ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में 17 प्रतियोगियों ने हिस्सा ले रहे हैं और वे 105 दिन तक बिग बॉस के घर में रहेंगे। इस एपिसोड में दो जोड़ियों की भी एंट्री हुई है। शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया है। इसके अलावा इस एपिसोड में कॉमेडियन और लॉकअप शो के विनर मुनव्वर फारूकी भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं, शो में ब्रेकअप करने वाले दो एक्टर्स ने भी हिस्सा लिया और ग्रैंड प्रीमियर में ही उनकी लड़ाई हो गई, जिसे सुलझाने के लिए सलमान खान को बीच में आना पड़ा।

‘बिग बॉस-17’ में यह हैं प्रतियोगी।

मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, नवीद सोल, अनुराग डोभाल, सना रईस खान, जिग्ना वोरा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सोनिया बंसल, खानजादी, सनी आर्य, रिंकू धवन, अरुणम शेट्टी, अभिषेक कुमार और ईशा मालविया ‘बिग बॉस-17’ के प्रतियोगी हैं।

इस बीच ‘बिग बॉस’ के इस एपिसोड में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए इस साल कई ट्विस्ट रखे गए हैं। घर को तीन खंडों में बांटा गया है और यह ‘हृदय, मस्तिष्क और सांस’ थीम पर आधारित है। इस शो को दर्शक कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। शो को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *