ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के सरियाम इलाके की है। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम मोहम्मद मुफ्ती आजम (21) जबकि घायल युवक का नाम अनुप मजूमदार है।

बताया जाता है कि बीती रात दो बाइक पर सवार चार युवक विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी मुफ्ती की बाइक को सरियाम इलाके में पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे मुफ्ती सहित उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोग फूलबाड़ी के नर्सिंगहोम ले गए जहां चिकित्सकों ने मुफ्ती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुप मजूमदार अस्पताल में इलाजरत है। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *