ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हत्या की गलत सूचना देने वाला हिरासत में

कालपी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की बीती देर रात हत्या की फर्जी सूचना पर पुलिस हलकान रही। खेतों जंगलों में पुलिस देर रात तक सबूत के लिए खाक छानती रही। दो घंटे बाद पुलिस को जानकारी हुई थी किसी अराजकतत्व द्वारा पुलिस को गुमराह कर फर्जी सूचना दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीखेड़ा का है। यहां पर शनिवार की बीती रात एक युवक द्वारा हत्या की सूचना दी गई। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुंची और उस लाश की तलाश में घूमती रही जो हकीकत में थी ही नहीं। युवक की फर्जी सूचना पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी समेत पुलिस वाले खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाते रहे, लेकिन पुलिस को एक भी सबूत हाथ नहीं लगे। करीब दो घंटे तक पुलिस हलकान रही फिर बाद में युवक (कल्लू) को हिरासत में लिया गया,जिसने यह फर्जी सूचना इलाके में फैलाई थी।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शरारती तत्वों के द्वारा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए पुलिस को खेत पर लड़की की गर्दन काटने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सबूत नहीं मिले। जांच पड़ताल के बाद सूचना फर्जी पाई गई। फर्जी सूचना देने वाले शख्स को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *