ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पश्चिम रेलवे अगले पांच सालों में आधी लोकल ट्रेनें वातानुकूलित करेगा

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनीत अभिषेक ने कहा कि आगामी 5 वर्ष में आधी लोकल ट्रेनें वातानुकूलित हो जाएंगी। मुंबई उपनगरीय स्टेशनों एवं ट्रेनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी ‘मेरा टिकट मेरा अभिमान’ अभियान चलाया जाएगा। कई जगहों पर विंडो पर टिकट की बिक्री 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गई है।

वे रविवार को भारत मर्चेंट्स चेम्बर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।चेम्बर अध्यक्ष नरेंद्र पोद्दार ने विनीत अभिषेक का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग अधिक भाड़ा देने को तैयार है, परंतु रेलवे सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। एसी लोकल की डिमांड है, परंतु पिछले एक साल में सेवाएं नहीं बढ़ीं।

इस पर विनीत अभिषेक ने स्वीकार किया कि एसी लोकल के 79 फेरे ही है, जिसमें सिर्फ चार प्रतिशत यात्री ही यात्रा करते हैं। उपनगरीय ट्रेन के कुल कलेक्शन में एसी लोकल के यात्रियों से 22% राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आगामी 5 वर्ष में आधी लोकल ट्रेनें वातानुकूलित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेरा टिकट मेरा अभिमान से वैध टिकट धारकों में इजाफा हुआ है।

चेम्बर उपाध्यक्ष मनोज नंदकिशोर जालान ने कहा कि रेलवे में खान-पान सुविधा से विश्व स्तरीय ब्रांड नहीं जुड़ रहे हैं। रेलवे को आधुनिक सोच रखनी होगी। इस अवसर पर मंत्री अजय सिंघानिया, कोषाध्यक्ष विष्णु केडिया, ट्रस्टी व जेडआरयूसीसी मेम्बर राजीव सिंगल, विजय लोहिया, योगेन्द्र राजपुरिया, श्रीप्रकाश केडिया, दीपक बुबना, आनंद केडिया, महेंद्र सोनावत, राधेश्याम जालान आदि ने भी रेलवे में सुधार को लेकर अपने सुझाव रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *