ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते सेना के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

होलागढ़ थाने की पुलिस के मुताबिक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सेना के चीता हेलीकॉप्टर को होलागढ़ के एक खेत में इंमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से दूर किया। सेना की इंजीनियरिंग यूनिट तत्काल होलागढ़ पहुंचकर हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच की। हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था। इसी दौरान उसमें कुछ खराबी आ गई, जिसके बाद उसे इंमरजेंसी लैंडिंग करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *