• October 16, 2025

दो आईएएस अफसरों को चुनावी कामकाज से किया पृथक

 दो आईएएस अफसरों को चुनावी कामकाज से किया पृथक

केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो आईएएस अफसरों को कलेक्टर के पद से हटा दिया है।उन्हें चुनावी कामकाज से पृथक करने का आदेश दिया था।सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें बीती देर शाम मंत्रालय में अटैच आदेश जारी कर दिया है।

बिलासपुर के कलेक्टर रहे संजीव कुमार झा और राजनांदगाव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को अब सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में अटैच कर दिया है। इस सम्बन्ध में आयोग के निर्देश पर आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।एक और आदेश में राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीना, कोरबा के एसपी उदय किरण, दुर्ग के एसपी शलभ सिन्हा, बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी), पुलिस मुख्यालय के पद पर किया गया है।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दो कलेक्टरों और पांच पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *