ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। बॉन्ड यील्ड में नरमी आने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख नर्म होने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।

बॉन्ड यील्ड में आई नरमी से अमेरिकी बाजार को काफी सहारा मिला है। इसके साथ ही नवंबर के महीने में ब्याज दरों में बढ़ोतरी न होने की उम्मीद से भी वॉल स्ट्रीट के सूचकांक में तेजी आई है। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,358.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.58 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए 13,562.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,760.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान लगभग 2 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 136 अंक यानी 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,628.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 141.03 अंक यानी 1.97 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 7,162.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 295.41 अंक यानी 1.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,423.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहा है। अभी तक के कारोबार में एशिया के बाजारों में से अकेला स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,190.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,856 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 275.37 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,021.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 254.82 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,919.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 2.46 प्रतिशत मजबूत होकर 2,461.60 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 142.14 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की छलांग लगा कर 16,662.71 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,448.95 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,953.87 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,081.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *