October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवती पर लगाया वेश्यावृत्ति का आरोप, कहे जाति सूचक शब्द

शहर के शक्ति नगर में अकेले रहने वाली एक युवती ने पूर्व पार्षद उसके बेटे में चार लोगों पर पीछा कर जाति सूचक शब्द कहने और वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर में रहने वाली युवती वह पानीपत के एक गांव की रहने वाली है और पिछले चार साल से कैथल में रह रही है। जिसके यहां वह रहती है। उसका अपनी पत्नी और बच्चों से विवाद चल रहा है। उन्होंने उसे झूठे केस में फंसा रखा है। जिसके चलते वह अभी जेल में है। अब वह घर पर अकेली ही रहती है और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। पूर्व पार्षद आनंद में उसके साथियों ने उस पर एससी-एसटी का केस लगवाया था। जो डीएसपी की जांच के बाद हटा दिया गया था। आठ सितंबर को वह सुबह सैर करने के लिए गई थी। वहां स्टेडियम में सभी ने ने उसका मजाक उड़ाया और गलत भाषा का प्रयोग किया।12 सितंबर को वह स्टेडियम से घर पहुंची तो वहां पूर्व पार्षद आनंद, उसका बेटा गोलू, राजेंद्र चहल व राजबाला मौजूद थे। घर जाते ही सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर वेश्यावृत्ति करने के आरोप लगाए और जातिसूचक शब्द बोले गए। उसने डायल 112 को फोन किया किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उसके बाद सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद भी सभी ने उसके साथ गलत भाषा में बात करते रहे।

युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके घर में भी चोरी की है। घर से करीब एक लाख रुपये की नकदी, एक लैपटाप, सोना-चांदी के आभूषण चोरी हुए मिले थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोरी कर लिए। इस चोरी के कारण उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी हुई है। उसे पुलिस सुरक्षा भी दी जाए। जांच अधिकारी सिटी थाना प्रभारी एसआइ बीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 9 अक्टूबर को एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत पूर्व पार्षद आनंद शर्मा, उसके बेटे, गोलू, राजेंद्र चहल व उसकी पत्नी राजबाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.