October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विभिन्न जनपदों के 15 युवाओं ने पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण लिया

जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्यालय के निकटस्थ कोटी कालोनी में पर्यटन विभाग ने 10 दिवसीय पीवन, पीटू और पीथ्री पैराग्लाईडिंग प्रशिक्षण का विधिवत समापन हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया।

मुख्य प्रशिक्षक तानाजी ताकवे ने सोमवार को कहा कि पहाड़ के युवाओं के लिए पैराग्लाइडिंग में अपार संभावनायें हैं। युवा इसे प्राथमिकता से लें। प्रशिक्षण का समापन मुख्य प्रशिक्षक तानाजी ताकवे व साहसिक खेल अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी ने प्रमाण-पत्रों के वितरण के साथ किया।

प्रशिक्षण में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी व चमोली जनपद के कुल 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया किया, जिसमें 3 बलिकाएं भी सम्मिलित रहीं। यह प्रशिक्षण उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने निशुल्क प्रदान किया। प्रशिक्षण देश की प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग संस्था मंत्रा ने दिया। प्रशिक्षण में सभी 15 युवाओं ने ग्राम कुट्ठा से कोटि कॉलोनी तक लगभग 10 से 15 मिनट तक की अनेक उडानों को पूरा कर प्रशिक्षण पाया।

साहसिक खेल अधिकारी कपकोटी ने बताया कि उत्तराखंड के युवाओं को पैराग्लाइडिंग में रोजगार से जोड़ने व उत्तराखंड के टिहरी को देश के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल के रूप में विकसित करने के लिये सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के विशेष प्रयासों के तहत उत्तराखंड मे प्रथम बार बेसिक पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षणों से लेकर टेंडम पैराग्लाइडिंग पायलट तक के प्रशिक्षण आयोजित करवाने का काम किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक तानाजी ने बताया कि टिहरी के प्रतापनगर से टेहरी झील में पैराग्लाइडिंग का एसआईवी एवं एक्रो प्रशिक्षण कराने के लिए विश्व के प्रसिद्ध एसआईवी प्रशिक्षकों को बुलाने के उद्देश्य से आगामी माह नवम्बर में विश्व स्तरीय एक्रो फेस्टिबल का आयोजन कराया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग टेक ऑफ व लैंडिंग का विकास कार्य करवाया जा रहा है। अगला प्रशिक्षण 11 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। इसमें भी 15 प्रशिक्षु शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.