ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

अतरौली मंडल के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अमल शुक्ला के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन्होंने ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की है। इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो रहा है। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने अमल शुक्ला के अपने प्रतिनिधि होने से साफ इंकार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो ने भाजपा में सनसनी फैला दी थी। वायरल ऑडियो में बताया गया कि अतरौली मंडल के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अमल शुक्ला किसी से बातचीत करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अत्यंत अभद्र टिप्पणी करने के साथ-साथ सामाजिक वैमनस्यता फैला रहे हैं।

भाजपा नेता का वायरल यह ऑडियो पूरे जनपद में आग की तरह फैल गया। वहीं इस प्रकरण में क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष कौशलपुरी निवासी राजपाल सिंह की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

इस मामले पर विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने बताया कि अमल शुक्ला नाम व्यक्ति से उनका कोई लेना-देना नहीं है, ना ही वो उनका प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि संबंधित मामले में पार्टी और प्रशासन को निर्णय लेना है, जिसने भी जैसा कृत्य किया हो उसे उसी के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।

वायरल ऑडियो पर संज्ञान लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अमल शुक्ला पर तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *