ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. मनसुख मांडविया लॉन्च करेंगे टेली-मानस का लोगो

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया टेली- मानस का लोगो लॉन्च करेंगे और नॅशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (निम्हंस) में नई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। डीआरडीओ सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्लेटिनम जुबली ऑडिटोरियम, शैक्षणिक सुविधा, निम्हंस में नया प्रशासनिक कार्यालय परिसर, मस्तिष्क और दिमाग के केंद्र की भी शुरुआत करेंगे। इस मौके पर डॉ. मनसुख मांडविया टेली-मानस सेवा में सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को भी सम्मानित करेंगे।

क्या है टेली-मानस सेवाः

टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग एक्रॉस स्टेट्स (टेली-मानस) एक हेल्पलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से केन्द्र सरकार पूरे देश में सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रही है। यह टेली-मानस हेल्पलाइन अक्टूबर 2022 में लॉन्च हुई थी और अब तक इस पर लाखों कॉल प्राप्त हो चुकी हैं। इसका उद्देश्य देश के सबसे दूर-दराज हिस्से में भी मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को चौबीसों घंटे उपलब्ध कराना था। ये सेवाएं सभी व्यक्तियों के लिए टोल फ्री नंबर 14416/1800-89-14416 के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *