October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसानों के पैसे को सैर सपाटे पर खर्च ना करे सुक्खू सरकार: भाजपा

विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार से आग्रह किया है कि किसानों के पैसे को सैर सपाटे पर खर्च न करें।

भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने रविवार को एक बयान में कहा कि जब भी कोई वर्ल्ड बैंक या कोई बड़ा प्रोजेक्ट आता है तो उसमें एक एक्सपोजर टूर का बजट होता है। इसमें कृषक, उद्यमी, अफसर, विभाग के प्रमुख प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले टूर पर जाते हैं। इसके माध्यम से उनको पूरे विश्व से उस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने के लिए अच्छी जानकारी प्राप्त होती है, लेकिन हैरानी की बात है की वर्तमान में हिमाचल राज्य बागवानी मिशन प्रोजेक्ट जो सरकार के एक्सटेंशन और वायु-प्रवाहक पर है और जिसके अंतर्गत 60 लाख रुपए बचे हैं, उसमें विदेश दौरे बना दिया गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस दौरे में कोई किसान नहीं जा रहा है। कांग्रेस के कुछ विधायकों को इस दौरे में जाने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री इस दौरे को लेकर फिर विचार करें, यह किसानों का पैसा है और इसको सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के तहत होने वाला दौरा शुरुआत में किया जाता है ना की समापन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.