• October 20, 2025

फालाकाटा से हाथी का शव बरामद

 फालाकाटा से हाथी का शव बरामद

जिले के फालाकाटा ब्लॉक अंतर्गत देवगांव ग्राम पंचायत के सियालडांगा इलाके से आज एक मृत हाथी का शव बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र जलदापाड़ा वन प्रभाग के दक्षिण खैरबारी जंगल से सटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने खैरबारी जंगल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक हाथी को गिरा हुआ पाया। वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में जंगली हाथी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। दोनों दांत भी सलामत है। ऐसे में वन विभाग ने हाथी की मौत के पीछे शिकारियों की साजिश से इनकार कर दिया है।

वन कर्मियों का दावा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हाथी की मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *