October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र के मुख्यमंत्री योगी को ऋषिकेश मेयर ममगांई ने भेंट की उड़द की दाल के पकौड़े और तिल की चटनी

पारंपरिक व्यंजन हमेशा ही अपनेपन का अहसास कराते हैं। इसी अपनेपन को खास बनाने के लिए ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगांई ने उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जब बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचीं तो महंत योगी आदित्यनाथ के लिए घर में बने उड़द की दाल के पकौड़े और तिल की चटनी भेंट की। पहाड़ी व्यंजन की भेंट पाकर योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए।

शनिवार को मेयर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि हमारे यहां उड़द की दाल के पकौड़ों को काफी शुभ माना जाता है। इस पर योगी आदित्यनाथ ने भी पूजा में उड़द की दाल के पकौड़े चढ़ाए जाने की बात कही। रिंगाल की टोकरी में पत्तों में बंधे इस खास तोहफे ने सभी का ध्यान खींचा।

इस मुलाकात के दौरान मेयर अनीता ममगांई ने यूपी के सीएम महंत योगी आदित्यनाथ को संत और योग नगरी ऋषिकेश आने का न्यौता दिया। योगी आदित्यनाथ ने साल 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कालेज से 12वीं की परीक्षा पास की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.