October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वर्ण समाज के अधिकारों पर डाला जा रहा है डाका: रूबिन ठाकुर

स्वर्ण समाज के अधिकारों पर सिर्फ डाका डालने का कार्य किया गया है। भाजपा हो कांग्रेस हो हिमाचल को बने 50 साल हो गए लेकिन आज तक स्वर्ण समाज के बारे कोई नीति कोई योजना नहीं बनाई गई। युवाओं के पांव में जाति की बेड़ियां डाल दी हैं। युवाओं की योग्यता का सरेआम गला घोंटा जा रहा है। एक कास्ट के सर्टिफिकेट को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह बात राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी व देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा वह अखंड व्रत लेकर चले हैं। उनका उद्देश्य समाज को संगठित करना ओर उनकी मांगों को उठाना है।

रूमित ने कहा वह 100 दिन का संकल्प लिए हुए इस अन्न त्याग यात्रा पर निकले हैं। मात्र फल ही ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है जब स्वर्ण समाज के अधिकारों की फाइल प्रदेश सरकार को सौंपी तो सरकार ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बैग ओर किताबें ही छीन ली।

उन्होंने कहा राजनीतिक पार्टियां वोट की राजनीति करने में लगी हुई है। प्रदेश डूबता है तो डूब जाए लेकिन सरकार अपनी बननी चाहिए। दोनों राजनेतिक दल जनता को जाति धर्म के नाम पर बांटने में लगे हुए है। ठाकुर ने कहा हम स्वर्ण समाज की बात उठाते हैं तो भाजपा कांग्रेस कहती है आपके ऐसा करने से प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है।

रूबिन ने कहा सरकार सरकार होती है। अगर सरकार ही जनता के बीच पैसा न होने का रोना रोने लग जाए तो जनता का क्या होगा। चुनावों से पूर्व तो महिलाओं को 15 – 15 सो रुपए देने की घोषणा की गई ओर भी कई घोषणाएं की गई, बड़े बड़े दावे किए गए थे। उन्होंने कहा सरकारों ने मुफ्त की योजनाएं शुरू की हैं इससे प्रदेश आगे नहीं जाएगा बल्कि बर्बाद हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.