ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बताया ‘मूल्यहीन पार्टी’

दिल्ली आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी (आआपा) के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आआपा को मूल्यहीन पार्टी बताया है।

डॉ. त्रिवेदी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि मूल्यों की स्थापना के लिए राजनीति में आई आम आदमी पार्टी मूल्यहीन पार्टी बन गई है। दिल्ली की जनता आज ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में सीबीआई जांच शुरू होते ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने आबकारी नीति को वापस ले लिया। अब सवाल उठता है कि जब नीति सही थी तो वापस क्यों लिया गया। डॉ. त्रिवेदी ने कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में जिस तरह के साक्ष्य सामने आए हैं, उसके लिए उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ करना जरूरी है।

भाजपा प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि आआपा का चरित्र अब तार-तार हो रहा है। पहले उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए और उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिली। फिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल गए। अब सांसद संजय सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में रिमांड पर हैं। इससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार आम होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *