ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद में कोहरे ने दी दस्तक, शरद ऋतु आगमन के संकेत

जिले में बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला सा रहा है। कांठ रोड, रामपुर रोड के साथ एमडीए की काॅलोनियों में कोहरा देखा गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

राजकीय इंटर काॅलेज में मौसम प्रयोगशाला के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि बुधवार को सुबह अचानक कोहरा पड़ने से शीत ऋतु के आने का संकेत हो गया है। दिन में काफी तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान ऊपर ठहरा हुआ है। आने वाले दिनों में एक या दो बार बारिश पड़ने की सम्भावना है। यदि यह बारिश पड़ी तो मौसम में अचानक बड़ा परिवर्तन देखने का मिलेगा।

निसार अहमद ने आगे बताया कि वर्तमान में औसतन न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है। वहीं पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं। रातें लंबी और दिन छोटे होने के कारण सुबह के मौसम में शीतलता का अहसास हो रहा है। मौसम सर्दी की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *