ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भूसा खरीद में गड़बड़ी को लेकर ईओ, लिपिक समेत तीन निलंबित

जिले की कदौरा तहसील में कान्हा गौशाला में गौवंशों के लिए भूसा खरीद में घोटाला हुआ है। इसमें जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने कार्रवाई करते हुए ईओ, लिपिक समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

कदौरा तहसील में कान्हा गोशाला में गोवंशों के भूसा खरीद में सफाई कर्मी के खाते में रुपये डाले गए थे। इसी मामले में जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने बड़ा कदम उठाते हुए नगर पंचायत के निवर्तमान अधिशासी, वरिष्ठ लिपिक व सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है।

भूसा खरीद के लिए सफाई कर्मी के खाते में 2 लाख 29 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया था, जो नियम के विरुद्ध था। एनजीटी टीम ने रविवार को निरीक्षण कर जिम्मेदारों से भूसा खरीद के अभिलेख मांगें, जिसमें नगद भुगतान पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कालपी की अध्यक्षता में एक टीम ने तीनों को दोषी पाया। इस पर जिलाधिकारी ने निवर्तमान अधिशासी अधिकारी पवन कुमार मौर्य, वरिष्ठ लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी और सफाई कर्मी भारत प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *