ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद को 14 करोड़ 77 लाख की 10 विकास योजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने बूथ नैनीताल क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

तोहफों में लोक निर्माण विभाग की 793.38 लाख की लागत की 6 और सिंचाई विभाग की 683.65 लाख की लागत की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, पूर्व दायित्वधारी शांति मेहरा, जीवंती भट्ट व दया किशन पोखरिया सहित लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

महाराज का किया अभिनंदन-

ग्रीन सिटी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी मानव उत्थान सेवा समिति के संजय पांडे, रामनगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने नैनीताल आगमन पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर उन्हें ओम पर्वत का चित्र भेंट किया। इनके अलावा भाजपा की लोक सभा नैनीताल क्षेत्र के लिये घोषित सोशल मीडिया समिति के सदस्य विश्वकेतु वैद्य ने भी महाराज से मुलाकात कर पद प्राप्ति को आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *