ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेनिन के पेट्रोल भंडार में आग लगने से 35 लोगों की मौत

पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन के दक्षिण-पूर्वी विभाग ओउमे में शनिवार को एक पेट्रोल भंडार में आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक गंभीर रूप से झुलस गए है। बेनिन के गृह और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के हवाले यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वाकया नाइजीरिया बॉर्डर के पास हुआ।मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। आग लगने से वहां धमाका हो गया।आसमान में धुआं का गुबार छा गया। गौरतलब है कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया प्रमुख तेल उत्पादक देश है। आसपास के इलाकों में यहां से तेल की तस्करी होती है।

बेनिन के आंतरिक मंत्री अलसाने सेइदौ ने बताया कि यह आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे में झुलसे कई लोगों के हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *