ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लगातार बारिश के बाद कोलकाता में खिली धूप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार हुई बारिश के बाद आखिरकार रविवार सप्ताह के आखिरी दिन धूप खिली है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में 40 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है जिसकी वजह से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा बर्धमान, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी लगातार बारिश हुई है। रविवार को भले ही सुबह से धूप खिली है लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं और शाम होते-होते बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो अगले हफ्ते बुधवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सितंबर महीने के अंत तक बंगाल में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *