• October 16, 2025

बिहार के जमुई जिले में सोने-चुरहेत काजवे पुल क्षतिग्रस्त,डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित

 बिहार के जमुई जिले में सोने-चुरहेत काजवे पुल क्षतिग्रस्त,डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित

बिहार के जमुई जिले में बरनार नदी पर बना सोने-चुरहेत काजवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी की तेज बहाव के कारण पुल का तीन से दस नंबर पिलर क्षतिग्रस्त होकर धंस गया।

पुल धंसने की खबर मिलते ही शनिवार सुबह से ही इलाके के लोग यहां पहुंचे। इसके बाद प्रशासन को जानकारी दी गयी। सूचना के बाद अंचलाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार और एसआई विपिन कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने क्षतिग्रस्त काजवे पुल का मुआयना किया। इसके बाद सोनो चुरहेत काजवे मार्ग पर परिचालन को पूरी तरह रोक दिया गया है। फिलहाल पुल के दोनों छोर पर बैरिकैडिंग कर दी गई है।

डेढ़ लाख से अधिक की आबादी का संपर्क टूटा।

पुल के क्षतिग्रस्त होने से दो दर्जन से अधिक गांव और डेढ़ लाख से अधिक की आबादी का संपर्क टूट गया। वहीं प्रखंड मुख्यालय का पश्चिम क्षेत्र संपर्क टूट गया है। अब इन गावों के लोगों को लगभग 15 किलोमीटर घूमकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचना होगा।

लगातार हो रही बारिश के तेज बहाव के कारण धंस गया पुल।

पुल टूटने के कारण पर प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर उफान पर है। पानी की तेज बहाव के कारण पुल धंस गया। यह पुल सोनो प्रखंड मुख्यालय को पश्चिम क्षेत्र से जोड़ती है। पुल की मरम्मती का काम जल्द से जल्द करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। पानी के तेज बहाव के कारण बरनार नदी पर बना सोनो चुरहेत काजवे पुल का तीन से 10 पिलर नदी में धंस गया है। इस पुल से कई गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। काजवे, चुरहेत समेत अन्य गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय आने-जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते है। कई छोटे और बड़े वाहनों का भी परिचालन लगा रहता है लेकिन पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यहां के ग्रामीणों को अब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि बालू उठाव में संवेदकों की मनमानी पर जिम्मेदारों की चुप्पी ग्रामीणों के लिए आफत बनकर सामने आ गई है। पहले भी बाढ़ आता था लेकिन पुल को कुछ नहीं हुआ।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *