ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पार्वती देवी-गंगाराम भट्ट ट्रस्ट ने 107 निराश्रित मेधावी विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृत्ति

चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में शनिवार को पार्वती देवी-गंगाराम भट्ट, ट्रस्ट ने 31 विद्यालयों के गरीब और निराश्रित 107 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति बांटी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानष और विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नही हारने चाहिए तथा कठोर परिश्रम कर अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट कालिका प्रसाद काला एवं पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानष ने कहा कि पार्वती देवी-गंगा राम भट्ट ट्रस्ट ने यह कार्यक्रम 2015 से शुरू किया है। इस वर्ष 107 निराश्रित मेधावी और गरीब छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी गई। अब तक 607 मेधावी निराश्रित गरीब छात्र छात्राओं छात्रवृति दे चुके हैं। हमारा उद्देश्य माता-पिता विहिन छात्र-छात्राओं की मदद करना और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है।

इस अवसर पर समीर मिश्रा, नरेंद्र सिंह, रमेश चैधरी, एसआई प्रेम प्रकाश, ब्रह्मानंद किमोठी, महेश किमोठी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *