• March 6, 2026

घर की छत से गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौत

 घर की छत से गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौत

अनंतनाग जिले के बिजबिहाडा के ज़िरपोरा इलाके में शनिवार को एक घर की छत से नीचे गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नजीर अहमद गनई पुत्र अब्दुल सलाम गनई निवासी ज़िरपोरा एक घर की छत पर कुछ काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। घर के लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल नजीर को तुरंत एसडीएच बिजबिहाडा ले जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *