ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काजीगुंड सड़क दुर्घटना में एक ड्राइवर की मौत, एक ही परिवार के छह सदस्य घायल

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर काजीगुंड के लेवडोरा इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार एक वाहन पंजीकरण संख्या नंबर जेके06बी 0901 श्रीनगर से आ रहा था कि अचानक काजीगुंड में अखरोट कारखाने के पास जा रहे एक ट्रक से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके से घायलों को उठाकर काजीगुंड के आपातकालीन अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इको वाहन में सवार व गंभीर रूप से घायल सात लोगों में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान ड्राइवर मारूफ अहमद भट पुत्र नियाज अहमद भट निवासी डोडा के रूप में हुई है।

पुलिस ने घायलों की पहचान मोहम्मद अब्दुल्ला के बेटे गुलाम कादिर भट, गुलाम कादिर के बेटे मोहम्मद नियाज भट, गुलाम कादिर के बेटे मुमताज अहमद भट, नियाज अहमद भट की पत्नी मुबीना बेगम, मोहम्मद नियाज की बेटी महविश अख्तर, मोहम्मद नियाज के बेटे मारूफ मुमताज भट और मोहम्मद नियाज की बेटी अबशा बानो सभी निवासी डोडा के रूप में की है।

इस बीच काजीगुंड पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत एफआईआर संख्या 206/23 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *