नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु के लिए मुख्यमंत्री ने की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार सुबह गांधीनगर में त्रिमंदिर में उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पटेल ने रविवार सुबह अडालज स्थित त्रिमंदिर में सीमंधर स्वामी और अन्य देव-देवताओं की पूजा-अर्चना कर नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु तथा निरामय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंगल कामना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत देश तथा दुनिया में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।
