ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ता 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएंगे। इसी संदर्भ में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। बैठक के दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूप रेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई गईं।

जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह अग्रोहा ने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी का 73वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है, जो कि 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसी के तहत फतेहाबाद जिले में भी सेवा पखवाड़े के 2 सप्ताह में भाजपा के कार्यकर्ता सभी जिलों में समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करके सीधे आम जनता से संवाद करेंगे और उनकी सहायता करेंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 से 23 सितम्बर तक जिलेभर में रक्तदान शिविर, हेल्थ कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जरूरतमंद नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *