ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची में युवती ने की खुदकुशी

पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टॉवर के फ्लैट में शनिवार को एक युवती ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसकी शिनाख्त समा (23) के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर की रहने वाली थी और रांची में एलएनटी फाइनेंस में काम करती थी।

ओपी प्रभारी विवेक ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *