October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व सीएम योगी ने बधाई दी

गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने लिखा की- पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की सिख बंधुओं, सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! विश्व को मानवता, समरसता और सामंजस्य का संदेश देते ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’ की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग उत्तम करती हैं।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरु गोबिंद सिंह के चरण स्पर्श किये। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा भी की। इस दौरान श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में स्थित सातों प्रवेश द्वारों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.