October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार धाम सहित अधीनस्थ मंदिरों में हुआ महाभिषेक और हवन, पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में महाभिषेक और केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक, यज्ञ- हवन हुआ। इसके अलावा मंदिर समिति के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी के आरोग्यता, दीर्घायु और प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की गयी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और सभी सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी है।

बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर नाम गोत्र से प्रात: भगवान बदरीविशाल में महाभिषेक पूजा हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा की। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार महाभिषेक में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविन्द्र भट्ट राजेंद्र सेमवाल,विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी हुआ।

केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक और हवन किया गया। भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन हुआ। इस दौरान पुजारी शिवलिंग और मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, ललित त्रिवेदी,मृत्यंजय हीरेमठ सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी तरह पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया। इस मौके पर पुजारी शिवशंकर लिंग, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल और प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी मौजूद रहे।

नृसिंह मंदिर जोशीमठ में मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से नृसिंह बदरी की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपक नौटियाल तथा नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण मौजूद रहे।

सिद्धपीठ कालीमठ में मुख्यमंत्री के नाम गौत्र से पूजा की गई। इस दौरान वेदपाठी रमेश भट्ट, तीर्थपुरोहित सुरेशानंद गौड़, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, मठापति अबल सिंह राणा, श्रीकृष्ण देवशाली मौजूद रहे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, त्रिजुगीनारायण मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर, गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, नव दुर्गा मंदिर टिहरी, चंद्रवदनी मंदिर कारगी चौक देहरादून, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन( जोशीमठ), वृद्ध बदरी मंदिर सदगुरु धाम सेरा भरदार (टिहरी) में मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.