• October 15, 2025

सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

 सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसमें भाजपा रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर भी प्रदेशव्यापी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा का महासंपर्क अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कैंथोला ने बताया कि इसी तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी होने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *