CJP प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रदर्शनकारियों पर BNS, आर्म्स एक्ट और PDPP एक्ट के तहत FIR दर्ज
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग और जंतर-मंतर क्षेत्र में हुई झड़प, पथराव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मंगलवार को भी प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट, 1959 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संरक्षण अधिनियम (PDPP Act) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
एफआईआर में शामिल प्रमुख धाराएं इस प्रकार हैं—
पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने गैरकानूनी तरीके से भीड़ एकत्र कर कानून-व्यवस्था बाधित की, सरकारी कार्य में रुकावट डाली, हिंसक गतिविधियों में हिस्सा लिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना द्वारा भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
सोमवार को जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर हुए बवाल के बाद मंगलवार को भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।