ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिम्स में इलाज के दौरान कैदी की मौत

रिम्स में इलाज के दौरान विचाराधीन कैदी युगेश्वर यादव (52) की मौत हो गई। वह लातेहार जिले का रहने वाला था। रिम्स के पीआरओ राजीव रंजन ने शुक्रवार को बताया कि कैदी की मौत गुरुवार रात हुई है। पोस्टमार्टम के लिए एक चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जिनकी निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बंदी आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य मामलों में जेल में बंद था। लातेहार कारा चिकित्सक की अनुशंसा पर विशेष इलाज के लिए 30 मई को उसे रिम्स में भर्ती किया गया था। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक ने रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर मृतक के पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *