ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बलिदानी मोहन नाथ को सैनिक कल्याण मंत्री ने घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लालकुआं के बिंदुखत्ता में अमर बलिदानी लॉस नायक मोहन नाथ गोस्वामी (अशोक चक्र से अलंकृत) के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इन्द्रा नगर स्थित बलिदान स्थल पर बलिदानी लॉस नायक मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा लगाने के सैनिक कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शहीद लॉस नायक मोहन नाथ गोस्वामी के उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन एवं उनके बलिदान के दृष्टिगत राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्द्रा नगर 01 बिन्दुखत्ता, नैनीताल का नाम लॉस नायक मोहन नाथ गोस्वामी (अशोक चक्र से अलंकृत) रखा गया है, जिसका उद्घाटन भी आज ही किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हर देशवासी का कर्तव्य है और पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर उन्होंने 14 गढ़वाल रायफल्स के बलिदानी नंदा बल्लभ देवराडी को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि आज के ही दिन लॉस नायक मोहन नाथ गोस्वामी शहीद हुए थे। मरणोपरान्त उन्हें शान्तिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरुस्कार “अशोक चक्र” से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर शहीद की पत्नी भावना गोस्वामी, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष जगदीश पंत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट सहित पूर्व सैनिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *