October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली कि स्कूल बस में 6 साल की बच्ची के साथ हुआ यौन शोषण

दिल्ली से फिर एक बार यौन पीड़ित का मामला सामने आया है। प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची के साथ उसके सीनियर ने बच्ची के साथ किया यौन शोषण। बस में ही सीनियर ने किया था बच्ची के साथ रेप। परिवार से बात करने पर माँ ने कहा हमने दबाव में आकर शिकायत वापस ले ली थी।

बच्ची बेगमपुर के इलाके के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। 23 अगस्त को बच्ची दोपहर में अपनी स्कूल बस से उतरती है। घर आती है। जब वह आपने घर के अंदर आती है तो उसका बैग गीला दिखता है जब माँ को गीला बैग दिखा तो माँ ने पानी से बीघे बैग की वजह पूछी माँ के वजह पूछने पर बच्ची ने बताया कि वह पानी नहीं बल्कि पेशाब है। बच्ची ने अपनी माँ से बताया कि जब वह स्कूल से घर आ रही थी तो उसी की बस में सवार उसके ही स्कूल के सीनियर् ने उसके साथ बत्तमीज़ी की और जबरन बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता कि माँ ने बताया कि वह अपने पति के साथ 24 अगस्त को स्कूल गईं और घटना की जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को दीं। बच्ची के माता-पिता का आरोप है कि मामले में 25 अगस्त को चेयरमैन ने उन्हें स्कूल बुलाया और शिकायत वापस लेने को कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल के चेयरमैन ने उनकी सोसायटी के लोगों के बीच बच्ची की पहचान उजागर कर दी।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने आपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट कर यह लिखा कि ”दिल्ली में एक प्राइवेट स्कूल की बस में 6 साल की बच्ची के साथ सीनियर लड़के ने यौन शोषण किया। लड़की की माँ ने हमे बताया कि स्कूल उनके ऊपर शिकायत वापिस लेने का दबाव बना रहा है। मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस करा है। स्कूल पे भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.