October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंटर कॉलेज नागनाथ में हुआ बाल विज्ञान महोत्सव

चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में शनिवार को बाल विज्ञान महोत्सव हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस बाल विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, विशिष्ट अतिथि हास्य कवि मुरली दीवान और प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी ने संयुक्त रूप से किया। बाल विज्ञान महोत्सव में पोखरी विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बाल विज्ञान महोत्सव में पोस्टर, नाटक, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, काव्य पाठ हिंदी और अंग्रेजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

बाल विज्ञान महोत्सव में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बालिका का इंटर कॉलेज पोखरी की निधि रावत ने प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरसण की राधिका ने द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज आली के पंकज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अभिषेक ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय, प्रिंशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कविता पाठ में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्ली के अंकुश ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के आयुष ने द्वितीय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर की दीपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक में आशी ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में लकी ने प्रथम, नैतिक ने द्वितीय और अक्षय, तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा विकासखंड स्तर पर इस प्रकार की आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। वर्तमान में विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा क्षेत्र है इसके लिए हम सब में सीखने की जिज्ञासा होनी चाहिए।

कार्यक्रम में इस अवसर पर हास्य कवि मुरली दीवान, प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी, ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी, अनूप सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.