October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोरे में मिले महिला के शव का खुलासा, पैसों के लेनदेन को लेकर की थी हत्या

बीते रोज लंढौरा में बोरे में मिले बुजुर्ग महिला के शव मामले का खुलासा पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की हत्या में प्रयुक्त ईंट और गमछा बरामद कर लिया है।

जांच में पता चला की जो व्यक्ति बोरा छोड़कर आनन-फानन में मकान खाली कर गए हैं वह मकान बरेली निवासी धारा सिंह अपनी पत्नी के साथ करीब 5 महीने से किराए पर रह रहा था। वह फल सब्जी इत्यादि बेचने का काम करता था। कुछ दिनों से इनके साथ एक बुजुर्ग महिला जो कुछ दिनों से लंढ़ौरा में भीख मांग रही थी।

चूंकि मृतका की तरफ से कोई परिजन मौजूद नहीं था और न ही उनके बारे में किसी को कोई जानकारी थी, इसलिए इन परिस्थितियों में हरिद्वार पुलिस ने खुद वादी बनते हुए कोतवाली मंगलौर पर धारा 302 व 201 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया था।

एक टीम ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के कैमरे से इनपुट जुटाना शुरू किया तो दूसरी टीम ने बॉर्डर एरिया पर सघन चेकिंग और सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच की। जबकि तीसरी टीम धारा सिंह के पते व उसके रिश्तेदारी में उसकी तलाश में जुटी रही। चौथी टीम ने मुजफ्फरनगर मेरठ होते हुए सभी टोल प्लाजा और अन्य स्थानों पर पूछताछ की। अंतत: पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपित धारा सिंह पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम मऊचन्दपुर थाना आंवला जिला बरेली उ.प्र. को बदायूं रोड, बरेली-उ.प्र. से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।

ये था हत्या का कारण-

दो साल पूर्व आरोपित ने हरकी पैडी पर एक भिखारन को भीख मांगने के लिए एक रेहड़ा किराये पर दिया था, जिसका किराया आपस में प्रतिदिन 80 रुपये तय हुआ था, लेकिन मृतका के काफी समय से किराया न देने के कारण आरोपित रुपयों को लेकर काफी परेशान था और बार-बार मृतका महिला से पैसों की डिमांड करता था। आरोपित ने अपने बकाया 7 हजार रुपये वापस लेने के लिए एक प्लान के तहत मृतका को लगभग 15 दिन पहले बैटरी वाली विकलांग रिक्शा दिलवाने का लालच देकर लंढौरा बुलाया।

जहां 28 अगस्त को पैसे वापस मांगने पर दोनों में हुई बहस के दौरान आरोपित ने बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट मारकर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और चुपके से शव को बोरे में छुपा दिया। रखे गए शव को ठिकाने लगाने का और कोई रास्ता न मिलने पर आरोपित धारा सिंह ने सामान ले जाने के बहाने 30 अगस्त को अपने लड़के को लंढौरा बुलाया। अगले दिन छोटे हाथी (लोडर) में सामान भरते समय लड़के ने लोडर में शव के बोरे को रखने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.