October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्व.चंदन रामदास ने विकास कार्यों को गति दी : गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर में आगामी 05 सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर शनिवार को गरुड़ मंडल के लौबांज गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया।

मंत्री जोशी ने आज कहा कि स्वर्गीय चंदन रामदास चार बार विधायक और मंत्री रहते हुए बागेश्वर के विकास के लिए उन्होंने अनेक कार्य किए। उन्होंने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 05 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाकर स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान भी किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश पंत, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, हवलदार मोहन सिंह, अनिन शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.