October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने पकड़ा सेक्स रैकेट

यहां रामपुर रोड स्थित एक होटल में कल देर रात सीओ स्पेशल ऑपरेशन सीओ नितिन लोहानी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंचार्ज दीपा जोशी और उनकी टीम के ने अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला, उसके एक ग्राहक और एक दलाल समेत होटल के दो स्टाफ को पकड़ा है। होटल का मालिक मौके से फरार हो गया है, जिसकी धरपकड़ की जा रही है।

सीओ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नितिन लोहनी द्वारा सेल इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपा जोशी व उनकी टीम को शहर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा व होटलों के चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। इसके क्रम में उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया। वेश्यावृत्ति में लिप्त दो ग्राहक , एक महिला और दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने होटल मालिक जो मौके से फरार था, उसकी तलाश की जा रही है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने वेश्यावृत्ति के आरोपित चंदन सिंह डसीला निवासी गोलापार काठगोदाम, अमर बाबू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, नारायण राम निवासी चंपावत (होटल मैनेजर), गिरीश चंद निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा (होटल मैनेजर), कल्पना राणा निवासी काठगोदाम नैनीताल को गिरफ्तार कर थाना हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 458/23 धारा 3/4/5/7/8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम बनाम चंदन सिंह डसीला आदि पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.