October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छात्र नेता हिमांशु के नेतृत्व में विषय बदलवाने के लिए दिया गया ज्ञापन

श्री देव सुमन विवि परिसर में विषय बदलवाने के लिए छात्र-छात्राओं ने समिति गठन के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

शनिवार को छात्र नेता हिमांशु जाटव ने बताया कि इस बार प्रथम सेमेस्टर में जिन छात्र – छात्राओं ने अपना प्रवेश लिया है। उन्हें विषय बदलने में बहुत सी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इससे काफी छात्रों में रोष की भावना है। समस्त छात्र छात्राओं ने आग्रह किया था कि जल्द से जल्द विषय बदलवाने के लिए समिति का गठन किया जाए, जिससे छात्रों को विश्वविद्यालय में विषय बदलवाने में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

मौके पर अजय कुमार, सुजल थापा, अंकित मंडल, अंशुल भागडी, विकेश, ईशु चौहान, साहिल भट्ट आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.