October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक बुजुर्ग व्यक्ति धान के खेत में पाया गया मृत

पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति धान के खेत में मृत पाया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार देर शाम को पुलिस थाना त्राल को सूचना मिली कि कंगलूरा त्राल के धान के खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सूचना को सही पाया। उन्होंने कहा कि शव की पहचान करण सिंह पुत्र आया सिंह उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी कंगलूरा (त्राल) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि विस्तृत एफएसएल निरीक्षण/जांच और अपराध स्थल की फोटोग्राफी की गई है। डॉक्टरों के बोर्ड के माध्यम से पोस्टमॉर्टम भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.