ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमकेश्वर विधानसभा का विकास केवल भाजपा ने किया : महेन्द्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने यमकेश्वर के विकास पर प्रश्न उठाने वालों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि यमकेश्वर का विकास केवल भाजपा के कार्यकाल में हुआ।

शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने देहरादून में कहा कि यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर जो सवाल 22 वर्षों में खड़े किए गए थे, वह भी तब जब 22 सालों से यमकेश्वर विधानसभा में बीजेपी के ही विधायक चुनते आए हैं, उस पर पार्टी की तरफ से रेनू बिष्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

रेनू बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर कहा कि उनके फेसबुक पेज से जो पोस्ट डाली गयी थी, वह किसी नए व्यक्ति के द्वारा डाली गई थी, जो उनका सोशल मीडिया हैंडल कर रहा था, लेकिन पोस्ट हटाने के साथ ही उन्होंने उसे व्यक्ति को भी हटा दिया है, जिन्होंने पोस्ट डाली थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्टों का कोई महत्व नहीं है। विकास केवल भाजपा ही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *