ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीमा हैदर ने मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा व्रत, वीडियो हो रहा वायरल

पूरे भारतवर्ष में मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं हो रही हैं, वहीं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान की सफलता के लिये व्रत रखा है। सीमा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वीडियो में सीमा कह रही है , ‘मेरा स्वास्थ्य तो ठीक नहीं है, लेकिन मैं फिर भी व्रत कर रही हूं। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार की शाम चंद्रमा पर उतरेगा, जिससे हमारे देश भारत का बहुत नाम होगा।

सीमा वीडियो में कह रही हैं कि मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर नहीं उतर जाएगा। मैं प्रार्थना करती हूं की चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए।

सीमा ने कहा है कि भगवान श्री राधे कृष्ण पर मेरा बहुत विश्वास है। हे प्रभु, हे भगवान, हे प्रभु श्रीराम, हे सभी देवी देवता, हमारे देश भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए। इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री बहुत मेहनत कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अब से कुछ घंटे बाद भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान चांद की सतह पर कदम रख देगा। बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। पूरी दुनिया की नजर भारत की इस लैंडिंग पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *