ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निजी बस चालक की लापरवाही ने छीनीं वृद्ध की जिंदगी

शहर के प्रतापनगर टेंपो स्टेण्ड के पास में मंगलवार सुबह निजी बस चालक की लापरवाही ने पैदल चल रहे वृद्ध राहगीर की जान ले ली। वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम करने के साथ शव को उठाने से इनकार कर दिया। वे कार्रवाई के साथ मुआवजा आदि की मांग पर अड़ गए। दोपहर तक पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। फिलहाल शव मौके पर पड़ा है। मृतक की पहचान कर ली गई।

एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजणा ने बताया कि जालोर जिले के ओटवाड़ा का रहने वाला 60 साल का लुकाराम पुत्र सखाराम मेघवाल सुबह प्रतापनगर टेंंपो स्टेण्ड से निकल रहा था। तब एक निजी बस के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह जोधपुर में रहकर मजदूरी करता था। इधर घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया।

वहीं दुर्घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। वे बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ मुआवजा आदि मांगों पर अड़ गए। इधर लोगों ने गुस्सा फूटने पर वे शव को ले जाने नहीं दिया। शव सडक़ पर ही रखा रहा। प्रतापनगर थानाधिकारी भूटाराम, एसआई रामकृष्ण ताडा भी वहां पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक शव मौके पर ही पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *