ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिछड़ों-अति पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलायेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय कर रही है। भाजपा पिछड़ों और अति पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने के लिए जल्द ही अभियान शुरू करेगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने के लिए सितंबर माह में जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में 500 नए पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ता बनाये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत दो लाख नए लोग जोड़े जाएंगे। सभी विधानसभा सीटों के में पिछड़े, अति पिछड़े कार्यकर्ताओं की सूची बनाएंगे, उनके माध्यम से नये कार्यकर्ता बनायेंगे। नरेन्द्र कश्यप ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सिर्फ एक जाति का भला करती है। पिछड़ों के लिए समाजवादी पार्टी ने कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *