October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फैंसीड्रिल की 6100 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

नशा के विरुद्ध करीमगंज पुलिस का अभियान जोरदार तरीके से चल रहा है। आज गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर करीमगंज जिले की चुराईबारी थाना पुलिस ने असम-त्रिपुरा सीमा पर एक वाहन को रोका और वाहन के गुप्त कक्ष से कोडेइन फॉस्फेट कफ सिरप फैंसीड्रिल की कुल 6100 बोतलें बरामद की।

इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि प्रत्येक दिन करीमगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़े जा रहे हैं और बड़ी संख्या में इस कारोबार से जुड़े तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.