ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण पूरा होने पर ISRO ने जताई खुशी

चंद्रयान 3 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण पूरा हो गया है। आपको बता दे डीबूस्टिंग का अगला चरण 20 अगस्त को होगा। इस मौके पर ISRO ने कहा है कि डीबूस्टिंग का पहला चरण सफल हो गया है। लैंडर मॉड्यूल की स्थित पूरी तरह सामान्य है। लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को लगभग 2 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। बता दें कि आज ही ये खबर सामने आई है कि ISRO के मिशन चंद्रयान-3 में अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर चांद की कक्षा में अकेला चक्कर लगा रहा है साथ ही 20 अगस्त को भी अगली डीबूस्टिंग की जाएगी, इसका मतलब है कि लैंडर को चंद्रमा की निचली कक्षा में लाकर उसके और करीब लाया जाएगा और 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर यह चांद की सतह को चूम लेगा और चंद्रमा पर लैंडिग के साथ ही यह दिन इतिहास बन जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *