October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धुपगुड़ी उपचुनाव के लिए तृणमूल ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

उत्तर बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी 2021 में भाजपा द्वारा जीती गई सीट छीनने का प्रयास करेगी। शुक्रवार को पार्टी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का नाम है। अभियान को जारी रखने के लिए 35 और स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है।

पांच सितंबर को धूपगुड़ी में उपचुनाव है। 2021 में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार बिष्णुपद रॉय ने जीत हासिल की थी। उनके असामयिक निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस ने प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चूंकि मिताली रॉय पिछली बार यहां से पराजित हो गई थी इसलिए इस बार उन्हें मौका नहीं दिया गया। जबकि भाजपा ने धूपगुड़ी सीट से तापसी रॉय को मैदान में उतारा है। तापसी रॉय पुलवामा हमले में बलिदान हुए जगन्नाथ राय की धर्मपत्नी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.