ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेश्वर द्विवेदी की हालत गंभीर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक व राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व संपादक वीरेश्वर द्विवेदी की हालत गंभीर है। पिछले तीन दिनों से वह वेंटीलेटर पर हैं।

गोमतीनगर स्थित डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एक महीने से वह भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। कई बार डायलिसिस करने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

वीरेश्वर द्विवेदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सलाहकार भी रहे। वह विद्यार्थी परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख और विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय पदाधिकारी भी रहे। वर्तमान में उनका केन्द्र लखनऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *