ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज शाम 4 बजे से 21 अगस्त की शाम 4 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा

यातायात निरीक्षक पवन त्यागी ने बताया कि सावन के सातवें सोमवार के मद्देनजर आज शुक्रवार शाम 4 बजे से सोमवार 21 अगस्त की शाम 4 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान रोडवेज की बसें और भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे, बदले मार्ग से गुजारे जाएंगे। इस दौरान कारें समेत हल्के वाहन मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली साइड पर चलेंगे जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली साइड पर केवल कांवड़िये और उनके वाहन ही आ सकेंगे। इसी दौरान मुरादाबाद बिजनौर रोड पर भी रूट डायवर्जन रहेगा।

ट्रेफिक इंस्पेक्टर पवन त्यागी ने बताया कि 18 अगस्त शुक्रवार शाम 4 बजे लागू होने वाले रूट डायवर्जन के अनुसार निम्न प्रकार यातायात व्यवस्था रहेगी –

बरेली से दिल्ली के लिए:

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व बड़े वाहन वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापसी में दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।

रामपुर से मुरादाबाद के लिए:

रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों में रोडवेज बसें, निजी बसें, ट्रक वाया शाहबा बिलारी होकर अस्थायी बस स्टैंड आजाद नगर कटघर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जाएंगे।

मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ के लिए:

मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें अस्थायी बस स्टैंड आजाद नगर कटघर से बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली एवं मेरठ पहुंचेंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी। अन्य भारी वाहन मुरादाबाद से चलकर इसी मार्ग से दिल्ली/मेरठ की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

अमरोहा से रामपुर बरेली के लिए:

अमरोहा से रामपुर बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन रोडवेज की बसें, निजी बसें, ट्रक द्धकैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे। मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार जाने वाले भारी वाहनों के लिए:

मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर बिजनौर, हरिद्वार पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *